हिमाचल के सोलन स्थित जिला बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोबिंद यादव पुत्र राम बाबू यादव निवासी खरहिया समस्तीपुर बिहार बद्दी में 2 किलो 58 ग्राम गांजा लेकर आ रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को रोका। जिसकी तलाशी लेने पर 2.058 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। DSP बद्दी प्रियंक गुप्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि बिहार के प्रवासी युवक के पास से गांजा बरामद किया गया है।
नशे के खिलाफ अपनाई जा रही जीरो टॉलरेंस नीति
जिसके खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ताकि क्षेत्र से नशा तस्करों को खत्म किया जा सके।



Leave a Reply