Breaking NewsTELANGANA

भारत के इस राज्य के CM ने 3 जून तक बढ़ाया कोरोना लॉकडाउन, जानें…

कोरोना लॉकडाउन देशभर में 14 अप्रैल तक लागू है। इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार ने भी अभी इसे बढ़ाने को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन भारत के एक राज्य के सीएम ने 3 जून तक अपने राज्य में बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

यह राज्य है साउथ का तेलंगाना। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 14 अप्रैल के बाद भी लॉकडाउन जारी रहेगा। इस अब 3 जून तक बढ़ाया जा रहा है। लेकिन, बाद में मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन पर अपना रुख बदल भी लिया। अब वे कह रहे हैं कि 14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन सिर्फ दो हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है।

दरअसल, मोदी सरकार इस मसले पर अभी तक कुछ भी कहने से बचती रही है। लेकिन, जिस तरह के देश में कोरोना के मा’मले बढ़ रहे हैं, उससे तो लगता है कि लॉकडाउन की मियाद बढ़ाई भी जा सकती है। लेकिन मियाद बढ़ाने का फैसला हा’लात को देखते हुए बाद में ही लिया जाएगा। अभी से कयास लगाने से अफ’रा-तफ’री म’च सकती है।

Input: नवोदय टाइम्स

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.