दुनियाभर में कोरोना वायरस से म’रने वालों की संख्या में रोजाना ही इजाफा हो रहा है। इसमें आम लोगों के साथ-साथ खास लोगों की भी जानें जा रही हैं। दुनिया के लगभग 204 देशों में कोरोना वायरस का प्र’कोप दिख रहा है। सोमवार तक कोरोना संक्रमण से म’रने वालों की संख्या 69 हजार तक पहुंच गई। इसके अलावा इस वायरस के संक्रमण से लगभग 12 लाख लोग संक्रमित हैं। इ’लाज के बाद दो लाख 62 हजार स्वस्थ भी हुए।
इस बीच रविवार की देर रात को लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल (68 साल) की आयु में मिस्र की राजधानी काहिरा में नि’धन हो गया। बताया गया कि वो भी कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रविवार को सूत्र के हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा कि जिब्रिल कुछ समय पहले ही कोविड-19 से संक्रमित हुए थे। इसी संक्रमण की वजह से उनका निधन हो गया। वो कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे। रविवार को उनके निधन की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई। इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें काहिरा के एक अस्पताल में 10 दिनों तक आइसोलेशन में भी रखा गया था।

लीबिया के पूर्व नेता मुअम्मर अल-गद्दाफी को हटाने और मारने के एक साल बाद साल 2012 में गठित हुआ। जिब्रील लीबिया के उदारवादी दलों का गठबंधन ‘नेशनल फोर्सेस एलायंस’ के प्रमुख थे। उनकी मौत से राजनीतिक दलों में काफी दु’ख है।
उधर यूनाइटेड किंगडम के प्रधान मंत्री बोरिस जॉनसन को भी कोरोना संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जॉनसन के कार्यालय ने यह जानकारी दी। बता दें कि पिछले महीने ही जॉनसन कोरोनो वायरस के लक्षणों से संक्रमित पाए गए थे। मार्च की 27 तारीख को बोरिस जॉनसन कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जॉनसन ने खुद ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी।
जॉनसन ने ट्वीट कर कहा था, ‘पिछले 24 घंटे में मुझे हल्के लक्षण उभरे और टेस्ट पॉजिटिव आया है। अब मैं खुद को आइसोलेट कर रहा हूं। लेकिन ऐसे वक्त में जब हम कोरोना के खि’लाफ जंग ल’ड़ रहे हैं मैं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकार का नेतृत्व करता रहूंगा।’


इसके बाद डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया था कि हल्के लक्षण उभरने के बाद गुरुवार को चिकित्सक की सलाह पर जॉनसन का कोरोना का टेस्ट कराया गया था जिसका परिणाम पॉजिटिव आया है। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, प्रधानमंत्री डाउनिंग स्ट्रीट में अलग थलग रह रहे हैं। हालांकि, अब उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Leave a Reply