Breaking News

बेटी की शादी की थी तैयारी…करंट से मौ’त:जमुई में छत पर गिरा था 440 वोल्ट का तार

जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के रूप पोखर गांव में एक पिता अपने बेटी की शादी की तैयारी में जुटा था। लेकिन उसे क्या पता कि जिस बेटी को वह डोली पर विदाई की तैयारी कर रहे हैं, उसे अर्थी पर विदा करना पड़ेगा। पूरा मामला जमुई जिले के चंद्रदीप थाना अंतर्गत रूप पोखर गांव की है।

रविवार की देर शाम रूप पोखर निवासी केदार यादव की 18 वर्षीय पुत्री प्रियांशु कुमारी भिंगा कपड़ा सुखाने के लिए अपने घर की छत पर चढ़ी थी। वहां से गुजर रहे 440 वोल्ट का तार पहले से गिरा था, जिसकी चपेट में आने से प्रियांशु बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी के बाद चंद्रदीप थानाध्यक्ष मोहम्मद हलीम अपने दल बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्जकर उसके शव को सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक युवती के पिता केदार यादव ने बताया कि वह अपनी बेटी प्रियांशु की शादी के लिए लड़का भी देख लिया था और लगभग शादी तय हो चुकी थी।

कुछ माह बाद ही उसकी शादी करने के लिए पंडित जी से बात हुई थी। लेकिन अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत के बाद जहां उसके पिता उसे डोली पर बैठाकर विदा करना चाहते थे। लेकिन उसे अर्थी पर विदा करना पड़ा। वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। इधर घटना की जानकारी के बाद चंद्रदीप थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.