Breaking News

भागलपुर में युवक को मा’री गो’ली, गंभीर स्थिति में रेफर:नशे के अवैध कारोबार को लेकर भाई ने ही मारी गोली

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छों गांव में रविवार की रात एक युवक को गोली मार दी गई। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि चचेरे भाई ने ही भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। जिछो के रहने वाले विपिन यादव को गोली मारकर घायल कर दिया

सूत्रों की माने तो ब्राऊन शुगर की खरीद बिक्री को लेकर युवक को गोली मार दी गई। घायल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति गम्भीर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया।

प्राइवेट जॉब करता है युवक

घायल युवक के भाई ने बताया की चचेरे भाई लक्ष्मण यादव ने ही गोली मारी है। छोटे भाई ने गांव के एक युवक सज्जन भगत पर हथियार देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि विपिन कोयला डिपो से काम कर वापस घर आ रहा था। इस दौरान लक्ष्मण यादव एवं अन्य दो-तीन लोगों उसे रोक कर उसके ऊपर तीन गोली चला दी। युवक को एक गोली सीने में लग गई।

नशे के कारोबार को लेकर चली है गोली

वहीं ग्रामीणों की माने तो सज्जन भगत, लक्ष्मण यादव एवं विपिन यादव के बीच नशे के कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। पैसे के लेनदेन में गोली चलाने की बात सामने आ रही। वहीं स्थानीय थाना के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.