Breaking News

बचपन बचाओ आंदोलन:तवायफ मंडी में बेची गईं तीन किशोरियों की तलाश में छापा, तीनों को किया गायब

नेपाल व दाे अन्य राज्याें की किशाेरी काे मुजफ्फरपुर तवायफ मंडी में बेचने की गुप्त सूचना पर चतुर्भुज स्थान में प्रशासन व पुलिस की टीम ने रविवार की देर शाम छापेमारी की। दाे बस व कई गाड़ी से पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम की छापेमारी के बीच तीनाें किशाेरी काे धंधेबाजाें ने ट्रेसलेस कर दिया। बैरंग टीम काे वापस लाैटना पड़ा। इसके पहले सीतामढ़ी रेड लाइट एरिया में पिछले दिनाें छापेमारी में आधा दर्जन किशाेरी काे दलदल से निकाला गया था।

बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ के मुखबिराें ने नेपाल व दाे अन्य राज्य की लड़कियाें काे चतुर्भुज स्थान रेडलाइट एरिया में बेचने की सूचना दी। राज्य समन्वयक अरिजित अधिकारी ने मुजफ्फरपुर के आईजी व डीएम काे इस सूचना से अवगत कराया। जिसके बाद डीएम के आदेश पर एसडीओ ज्ञान प्रकाश व टाउन डीएसपी राघव दयाल के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। दाे बस से पुलिस लाइन से महिला व पुरूष जवानाें काे बुलाया गया।

शुक्ला रोड में दो ठिकानों और पक्की-सराय रोड में एक ठिकाने पर छापेमारी

शहर के सभी थाने की टीम व दाे अतिरिक्त बस लेकर टीम चतुर्भुज स्थान तवायफ मंडी पहुंची। शुक्ला राेड में दाे ठिकानों व चतुर्भुज स्थान चाैक से पक्की सराय राेड में एक ठिकाने पर छापेमारी की गई। इससे रेडलाइट एरिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लगभग एक घंटे तक की तलाशी अभियान चला कर टीम लाैट गई।

बचपन बचाओ आंदोलन से जुड़े एक प्रतिनिधि का कहना है कि भारी संख्या में पुलिस देख कर तीनाें लड़कियाें काे भगा दिया गया। बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य समन्वयक अरिजित अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों से नाबालिग लड़की की तस्करी कर यहां देह व्यापार के लिए बेचा जा रहा है। इसमें दो नाबालिग की पहचान भी कर ली गई थी। हालांकि छापेमारी के दौरान लड़की बरामद नहीं हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.