Breaking News

लोकसभा चुनाव की तैयारी:राष्ट्रपति के अभिभाषण को शक्ति केंद्र तक ले जाएगी भाजपा, बूथ सशक्तीकरण पर है फोकस

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा बूथ सशक्तीकरण के साथ ही राष्ट्रपति के अभिभाषण को शक्ति केंद्र तक ले जाएगी। कार्यकर्ताओं काे बूथ वार सशक्त बनाने की जिम्मेदारी साैंपी गई है। पार्टी के वरीय नेता हाें या सामान्य कार्यकर्ता, हर किसी काे इस कार्य में दमखम दिखाना हाेगा। बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत रविवार को भाजपा की जिलास्तरीय कार्यशाला में इसे लेकर रूपरेखा तय की गई।

गोबरसही स्थित होटल के सभागार में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती के साथ मिलकर कार्य का परिणाम है कि देश में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत ईमानदारी से काम हुआ तो 2024 में भी भाजपा की सरकार बनने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।

प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बूथ कमेटी के निर्माण के बारे में जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास कार्य चल रहे हैं, उसे कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इसी प्रकार के कार्यक्रम जिला मंडल और बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। सांसद अजय निषाद ने बजट पर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री बेबी कुमारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ तक जाकर सभी कार्यकर्ताओं को सरल एप से जोड़ें।

इस माैके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता, पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व विधान पार्षद प्रो. नरेंद्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद गीता देवी, धर्मेंद्र साहू, रविकांत सिन्हा, अर्जुन राम, विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, बिंदेश्वर सहनी, ललिता कुशवाहा, रत्नेश्वर सिंह, मुकेश चंद्रवंशी, अरविंद सिंह, रविंद्र प्रसाद सिंह, मनीष कुमार, सुनीता सहनी, हरिमोहन चौधरी, जिला मंत्री संतोष साहेब, आदर्श कुमार सिंह, राजीव कुमार, प्रभात कुमार आदि माैजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.