Breaking News

किशनगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता की ह’त्या:पति की पि’टाई से हुई घा’यल, इलाज के दौरान मौ’त; परिजनो में मचा कोहराम

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा मंदिर वार्ड 10 मे पति ने दहेज के मामले को लेकर बेहरमी से पत्नी की पिटाई कर दी। जहां इलाज के क्रम मे पत्नी की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है।

उक्त घटना की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस ने मृतिका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतिका की पहचान प्रियंका कुमारी, उम्र 19 वर्ष के रूप मे हुई है।

मृतका के मां का बयान

उक्त घटना पर जानकारी देते हुए मृतिका की माँ सावित्री देवी ने बताया की उनकी पुत्री प्रियंका की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही सागर बसाक नामक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही सागर बसाक के द्वारा आये दिन दहेज की माँग को लेकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता था।

इसी क्रम मे मंगलवार की सुबह भी सागर बसाक के द्वारा उनकी पुत्री प्रियंका की बेरहमी से पिटाई कर दी गई थी। घटना की सुचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन मे घायल प्रियंका को इलाज हेतु किशनगंज के एक निजी नर्सिंग होम मे भर्ती करवाया। जहां इलाज के क्रम मे गुरुवार को प्रियंका की मौत हो गई है।

टाउन थानाध्यक्ष का बयान

उक्त घटना की पुष्टि करते हुए टाउन थानाध्यक्ष सुमन कुमार यादव ने बताया कि मृतिका के परिजनों के द्वारा अबतक कोई लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। फिलवक्त पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.