Breaking News

पटना सिटी में लु’टेरा गिरोह के 4 अ’पराधी गि’रफ्तार:राहगीरों से करते थे लू’टपाट, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पटना सिटी सहित आसपास के इलाकों में राहगीरों से लूटपाट करने और विरोध करने पर उनकी हत्या करने वाले गिरोह का गुरुवार को पटना सिटी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दो व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया है जो लूटे गए मोबाइल को खरीदे थे। इसके साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से पिस्तौल, गोली, मोबाइल,सोने के चैन और रुपए भी बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि यह सभी अपराधी पिछले कई महीनों से पटना सिटी के अगम कुआं, आलमगंज, खाजेकला, मालसलामी, बहादुरपुर, जीआरपी के इलाकों में लगातार लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी क्रम में अपराधियों ने 16 दिसंबर को मेहंदी गंज निवासी मुकेश कुमार को लूटपाट के क्रम में गोली मारकर हत्या कर डाली थी।

वहीं 17 फरवरी को शीतला मंदिर के नजदीक छोटू कुमार को भी अपराधियों ने हत्या कर डाला था। इसके लिए पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक ने आलमगंज, अगमकुंआ, मालसलामी, बहादुरपुर और खाजेकला पुलिस की एक टीम का गठन किया।

बताया जा रहा है कि 2 मार्च गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि यह सभी अपराधी आयरन कसेरा से दक्षिण रेलवे लाइन के नजदीक झाड़ियों के पास जमा होकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम अनुभव कुमार, चंदन कुमार, गुड्डू कुमार एवं अनिल कुमार बताया जा रहा है। पुलिस ने इसके साथ ही लूटी गई मोबाइल को खरीदने वाले 2 दुकानदार उदय कुमार एवं चंद्र कुमार को भी लूटी गई मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस बात का खुलासा सिटी एसपी पूर्वी संदीप कुमार ने पटना सिटी में एक संवाददाता सम्मेलन में किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.