बिहार एसएससी द्वारा आयोजित तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 23 दिसंबर को हुआ था। प्रथम पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके कारण उसकी पुनर्परीक्षा जिले के 17 केंद्रों पर 5 मार्च को आयोजित की गई है। इस परीक्षा में 13060 अभ्यर्थी शामिल होंग
परीक्षा को सफल एवं कदाचारमुक्त कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रथम पाली की परीक्षा 12:00 बजे शुरु होगी जो सवा 02:00 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को 11:00 बजे तक ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। परीक्षार्थियों को त्रिस्तरीय जांच से गुजरना होगा।
कहां-कहां बनाये गए सेंटर
बड़ी पहाड़ी हाई स्कूल, सोगरा हाई स्कूल, सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज, सोगरा कॉलेज, किसान कॉलेज, आदर्श प्लस टू स्कूल, डैफोडिल पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, नालंदा कॉलेज, कमरुद्दीन गंज मध्य विद्यालय, पीएल साहू प्लस टू स्कूल, सदर अलम मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल, जवाहर कन्या विद्यालय झिंगनगर, एसएस बालिका स्कूल, आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय भैसासुर, आरपीएस स्कूल।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र के गेट पर सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मी की तैनाती रहेगी। अभ्यर्थी अपने साथ केवल प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र एवं सामान्य अध्ययन, गणित व समाज विज्ञान की परीक्षा समिति द्वारा मान्य पुस्तक को ही परीक्षा केंद्र के अंदर ले जा सकते हैं। इलेक्ट्रिक गैजेट पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। परीक्षा केंद्र के 500 गज के परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।



Leave a Reply