Breaking News

शेखपुरा के कपड़ा व्यवसायी के बेटे ने की आत्मह’त्या:बख्तियारपुर में इंजीनियरिंग की कर रहा था पढ़ाई

शेखपुरा में शहर के प्रमुख कपड़ा व्यवसाई और वस्त्र लोक संस्थान के संचालक प्रमोद कुमार वर्णवाल के इकलौते बेटे ने सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार की शाम पटना जिला अंतर्गत बख्तियारपुर बाजार स्थित एक किराए के मकान में हुई।

अपनी मां के साथ हर्षित कुमार। (फाइल)

अपनी मां के साथ हर्षित कुमार। (फाइल)

मृतक छात्र हर्षित कुमार उर्फ हर्ष (21) राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बख्तियारपुर में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसकी लाश को फांसी के फंदे में छत के पंखे से झूलते मिलने के बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना बख्तियारपुर पुलिस को दी। तब पुलिस ने छात्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना घर वालों को दी। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.