Breaking News

सुपौल में सड़क हा’दसा, एक की मौ’त:दंपती को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पति की मौत

सुपौल में बाइक सवार एक दंपती को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी और 5 साल का बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसा सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग लिटियाही पुल के पास हुई। दंपती अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह से बुधवार की देर रात वापस आ रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ।:

मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना अंतर्गत चंपानगर वार्ड नंबर एक निवासी 28 वर्षीय सोहन मंडल के रूप में की गई। वहीं, घायलों में सोहन मंडल की पत्नी रंजन देवी (25) और बेटे अमन कुमार (4) शामिल है।

हादसे के बाद गश्ती दल में तैनात पुलिसकर्मियों ने जख्मी सभी को सुपौल सदर अस्पताल में एडमिट कराया। जहां सोहन मंडल की गंभीर स्थिति के मद्देनजर सदर अस्पताल के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक के बड़े भाई मोहन मंडल ने बताया कि दरभंगा डीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह सोहन मंडल की मौत हो गई। जबकि पत्नी रंजन देवी और उनका बेटा अमन कुमार गंभीर स्थिति में इलाजरत है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.