कोरोना आ’पदा और लॉक डाउन का सीधा असर राज्य में चल रहे मछली व्यवसाय पर पड़ा है। सरकार के लाख दावे के बाद भी मछली व्यवसाय पिछले 14 दिनों से ठप है। न कहीं मछली बेचने वाले दिखते हैं और न मछली मा’रने वाले। पुलिस की का’र्रवाई का आलम यह है कि सरकार की हिदायतों के बाद भी वे मछली मा’रने की इजाजत नहीं दे रही है।
विभिन्न स्थानों पर तालाब में मछली मा’रने जो लोग पहुंचे उन्हें भी प’कड़ लिया गया। आपके अपने अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने जब इस मा’मले की पड़ताल की तो पाया कि लगभग सभी जिलों में मछली के दाना पानी की ढुलाई में लगी गाड़ियों को भी रोका गया। राजधानी के निकट मसौढ़ी से लेकर कई जिला मुख्यालयों में तालाब से मछली मारते लोगों को पकड़ा गया और उन्हें सोशल डिस्र्टेंंसग के नाम पर भगा दिया गया। इस माहौल में मछली का व्यवसाय ठप पड़ गया है। इससे जुड़े करीब 12 लाख से अधिक लोगों का रोजगार भी बंद हो गया है। हालांकि सरकार का दावा है कि आज से स्थिति कुछ बदली है। पटना समेत चार-पांच जिलों में कम मात्रा में ही सही लेकिन मछलियां बिकने के लिए आनी शुरू हुई हैं।

बर्फ की फैक्ट्री भी बंद
बर्फ की फैक्ट्री भी बंद है। इसलिए कोई मछलियों को स्टोर भी नहीं कर पाता है। उनका दावा है कि राज्य में अभी लगभग 500 मत्स्य जीवी समितियां हैं। लेकिन 22 मार्च से ही सारा कुछ डिस्टर्ब है। अभी मछलियों के जीरा डालने का समय था, लेकिन हेचरी से भी उत्पादन नहीं हो रहा है।
बर्ड फ्लू की अफवाह से भी कारोबार प्रभावित
सूत्रों के अनुसार 15 फरवरी के बाद बर्ड फ्लू के संक्रमण की अफवाह से भी मछलियों का कारोबार प्रभावित हुआ। हालांकि सरकार ने अपनी ओर से विज्ञापनों के माध्यम से पूरी जानकारी लोगों को दी। जागरूकता भी फैलायी गई। लेकिन बात नहीं बन पाई। तब तक कारोना का संकट आ गया।
मत्स्य निदेशक धर्मेंद्र्र ंसह का कहना है पुलिस प्रशासन और डीजीपी से बात हो गई है। अब प्रशासन सहयोग कर रहा है। पुलिस का हस्तक्षेप बंद होगा। अभी लॉक डाउन का असर है। लोग कम निकल रहे हैं। मछलियों के फीड के ट्रांसपोर्टेशन की व्यवस्था भी की जा रही है। अभी बाहर के ट्रांसपोर्टर भी नहीं आ रहे हैं। लेकिन निदेशालय सारी चीजों की मॉनिर्टंरग कर रहा है। आने वाले दिनों में सुधार होगा। सरकार के निर्देश से सभी जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
पशुपालन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा है कि मछलियों के व्यवसाय में कोई बाधा नहीं होगी। सरकार ने सभी डीएम को स्पष्ट निर्देश दे दिया है। डीजीपी ने भी सभी पुलिस थानों को निर्देश भेज दिया है। मछलियों की बिक्री एवं इनके चारा आदि की दुकानों पर कोई रोक नहीं है। मछलियों की दुकानें निर्धारित अवधि में खुली रहेंगी। लॉकडाउन से इन्हें मुक्त कर दिया गया है। सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 9473400421 भी जारी कर दिया है। कहीं से भी किसी को कोई परेशानी हो तो इस नंबर पर सूचना दें।






Leave a Reply