Breaking News

लव से’क्स और धोखा:मुजफ्फरपुर में शादी का झांसा देकर 1 साल तक यौन शौषण, गर्भपा’त भी कराया

मुजफ्फरपुर में लव, सेक्स और धोखा देने का मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने पहले प्यार का झांसा दिया। फिर, शादी करने की बात कहकर 1 साल तक यौन शोषण करता रहा। अब उसे अपनाने से इंकार कर रहा। मामला सकरा थाना क्षेत्र इलाके का हैं। जहां एक युवती से यौन शोषण किया गया। मामले में पीड़िता ने न्याय के लिए लगाई गुहार लगाई हैं।

घटना के संबंध में पीड़िता ने बताया कि आरोपित सकरा इलाके का ही रहने वाला है। दो वर्ष पूर्व उससे मुलाकात हुई थी। वह नेटवर्किंग का काम करता है। कई माह से इसे भी साथ काम करने के लिए आग्रह किया। लेकिन, वह मना करती थी। 25 मार्च 2022 को वह मेरे घर पर आया था। वहां उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। फिर, वह लगातार आता जाता रहा। संबंध भी बनाता था।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।

जब-जब युवती शादी के लिए बोलती तो कहता कि तुम मेरे घर रह सकती हैं। एक दिन उसने मांग में सिंदूर डालकर कहा कि अब तुम मेरी ही। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जिसकी जानकारी मिलते ही आरोपित और उसकी मां ने गर्भपात करवा दिया।

वहीं, बीते 23 फरवरी को जब वह लड़के के घर पहुंची तो पता चला आरोपित की शादी आगामी 1 मार्च को होने वाली है। उसने जब इसका विरोध किया तो उसको वहां से मारपीट कर भगा दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह स्थानीय थाने पर शिकायत लेकर गई। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके बाद थक हार कर उसने एसएसपी कार्यालय में न्याय के लिए दरवाजा खटखटाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.