भागलपुर के खलीफाबाग चौक के समीप देर रात भीषण आग लग गई। इसमें करीब 3 दुकान में लग गई। यह घटना सुबह 2.30 बजे के करीब की बताई जा रही है। दो दिन पूर्व ही खलीफाबाग चौक के समीप एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में करीब 4 बजे ब्लास्ट हुआ। जिससे दुकान में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आसपास में 3 दुकान आग की चपेट में आ गई। रात में आग लगने से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।ल
लाखों का हुआ नुकसान
आसपास के दुकानदारों की माने तो लाखों का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा कि बगल में कपड़े का दुकान व स्टूडियो भी था। जिसमें आग लग गई। दुकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
व्यस्ततम चौराहे पर लगी आग
खलीफाबाग पूरी तरह से व्यस्ततम वाला चौक है। सैकड़ों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। अगर आग दिन में लगती तो जानमाल का नुकसान भी हो जाता। लेकिन आग रात में लगने से जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। रात में ही दुकानदारों को सूचना दी गई, जिसके बाद आसपास के लोग व दुकानदार पहुंचे व आग को बुझाने की कोशिश करने लगा।
फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू
रात में फायर बिग्रेड की टीम व स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद दोनों टीम मौके पर पहुंची। तीन गाड़ियों की माध्यम से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। 3 घण्टे के बाद आग पर काबू पाया गया।



Leave a Reply