Bank

नवादा में मरीज की मौ’त पर हॉस्पिटल में बवाल:डॉक्टर के साथ परिजनों ने की मारपीट

नवादा के सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया है। वहीं ड्यूटी में तैनात रहे डॉ मनोज कुमार के साथ भी हाथापाई करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मारपीट की घटना को देखते हुए ड्यूटी में मौजूद सभी लोगों ने अस्पताल छोड़कर भाग गए। वही मौके पर स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवा 112 पुलिस पर फोन करके बुलाया। इसके बाद पूरे मामले को शांत कराया गया।

वहीं डॉ मनोज कुमार ने कहा कि वीआईपी कॉलोनी मोहल्ला के रहने वाले धर्म शीला देवी नामक एक मरीज अस्पताल में भर्ती हुई और उसी दौरान इलाज के क्रम में मौत हो गया मरीज को उल्टा सास चल रहा था। और मरीज की स्टेटमेंट की जा रही थी लेकिन ट्रीटमेंट के पहले ही मरीज की तुरंत मौत हो गई। जिसके बाद मरीज के परिजन के द्वारा हाथापाई करते हुए मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले को शांत करवा दिया है। उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरह असुरक्षित महसूस करते हैं।

जिला का सदर अस्पताल में कोई भी गार्ड की व्यवस्था नहीं है। कोई सुरक्षा व्यवस्था हम लोगों के लिए नहीं की गई है। और आए दिन इसी तरह की घटना घट रही है। लेकिन किसी भी प्रकार का कोई सुरक्षा नहीं है। ड्यूटी में रही महिला कर्मी भी अपनी ड्यूटी को छोड़कर बाहर भाग गई थी। मामला शांत होने के बाद सभी लोग अस्पताल पहुंच गई है। अब फिर से सभी लोग अपने ड्यूटी पर तैनात है।

अस्पताल में कोई सुरक्षा व्यवस्था डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी के लिए नहीं है 3 दिन पूर्व भी नवादा के प्रसूति वार्ड में महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। मारपीट कर बदमाशों के द्वारा आराम से अस्पताल से फरार हो गए। लेकिन बदमाशों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वास्थ कर्मी महिला खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.