पटना सिटी चौक थाना सोमवार की देर रात पुलिस गिरफ्त में आए एक अपराधी ने खुद को हथकड़ी से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
घटना के बाद पूरे चौक थाना में काफी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की पुष्टि करते हुए चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कन्हाई दास कई मामलों का वांछित रहा है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अस्पताल में भर्ती घायल अपराधी।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई मामलों के वांछित आरोपी कन्हाई दास (30 वर्ष )को सोमवार की देर रात कइमासिको चौक से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे हथकड़ी लगाकर चौक थाना ले आई। बताया जा रहा है कि थाना लाते ही उसने शौचालय जाने की बात करना शुरू कर दिया। एक सिपाही के द्वारा जब उसे शौचालय ले जाया गया तो शौचालय में हथकड़ी से अपने गला पर वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस बात की भनक वहां के सिपाही को लग गई।
सिपाही ने आनन-फानन में इसकी सूचना चौक थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही पूरे थाना में सनसनी फैल गया। पुलिस ने घायल अवस्था में आरोपी को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। चौक थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्त ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी कन्हाई दास पूर्व के लूट हत्या डकैती सहित कई मामलों का वांछित रहा है। सोमवार को पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाना लाई थी। इसी क्रम में उसने पुलिस की गिरफ्त से अपनी हथकड़ी से वार कर भागने का प्रयास किया था।



Comment here