बांका में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। देर शाम तक छापेमारी अभियान चलाकर उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने 9 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 11 शराबियों को भी पुलिस ने पकड़ा है। स्कॉर्पियो समेत कई गाड़ियां भी पकड़ी गई है।n
उत्पाद विभाग ने दर्दमारा चेक पोस्ट से एक कार से कानपुर देहात के पुनीत सयान, पिता रामबाबू सयान। छत्तीसगढ़ के खेमचंद साहू पिता फतेह लाल साहू को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग की टीम ने कार को जब्त कर लिया है।
इसके अलावा बौसी थाना अंतर्गत सुखनिया पुल के पास भागलपुर के नाथनगर के दीपक कुमार साह, पिता गौरी साह को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दर्दमारा चेक पोस्ट पर ही सुल्तानगंज के रघुनंदन पांडे पिता स्वर्गीय राम प्रसाद पांडे को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।

महाराणा हॉट थाना बाराहाट से प्रमोद शाह पिता स्वर्गीय भुजन साह ग्राम सिमरौदा, थाना रजौन जिला बांका को एक बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । भलजोर चेक पोस्ट पर एक स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर स्कार्पियो वाहन से दो बोतल विदेशी शराब जब्त किया गया और सवार 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार का नाम कैलाश कुमार पिता दिनेश शर्मा, ग्राम मुरबेला थाना बिहरा जिला सहरसा, संजय कुमार पिता स्वर्गीय भोली प्रसाद यादव ग्राम सिसई थाना सहरसा जिला सहरसा , चंदन कुमार पिता चंदेश्वरी प्रसाद यादव ग्राम सिसई थाना सहरसा जिला सहरसा संजय कुमार यादव पिता स्वर्गीय राजदेव यादव ग्राम भतरैया, थाना धौलाड़, जिला सहरसा ।
इसके अलावा टीम ने विभिन्न चेक पोस्टर पर 11 शराबियों को भी गिरफ्तार किया गया। इसमें से भलजोर चेक पोस्ट पर से 5 लोगों को, दर्दमारा चेकपोस्ट से 3 लोगों को और धोरैया चेकपोस्ट से 3 लोगों को गिरफ्तार किया । छापामारी दल का नेतृत्व निरीक्षक मध्य निषेध मनोज कुमार , अवर निरीक्षक विष्णु प्रिया और गौरी शंकर ने किया।



Comment here