Breaking News

एक दर्जन दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा:बिना लाइसेंस चल रही थी ओम स्वीट्स की वर्कशॉप

हाेली काे देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार काे शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। रेवा राेड के परशुरामपुरम स्थित ओम स्वीट्स की वर्कशॉप में छापेमारी की गई। पता चला कि वर्कशॉप बिना लाइसेंस ही चल रही थी।

यहां से खाेआ, कश्मीरी लड्डू, काजू बर्फी और मिल्क केक का नमूना लिया गया। वर्कशॉप बंद करा दी गई। साफ-सफाई की व्यवस्था भी मानक के अनुसार नहीं मिली। इसलिए इंप्रूवमेंट नोटिस भी दिया गया। माड़ीपुर में लैंडमार्क हाेटल के पास लाइसेंस ताे था, लेकिन किचेन का ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं था।

कई दुकानों में पीने के पानी का जार पाया गया गंदा

सामान का रख-रखाव भी गड़बड़ था। वाशिंग वाले स्थान पर काफी गंदगी थी। यहां से अरहर दाल, चावल, हल्दी पाउडर, सरसों तेल आदि का सैंपल लिया गया। कई दुकानों में पीने के पानी का जार काफी गंदा था। 6 मार्च तक चलने वाले छापेमारी अभियान की शुरुआत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी के नेतृत्व में हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.