Breaking News

4 मार्च को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित:ओडीएफ प्लस पंचायत के लिए बबीता व बायो वेस्ट के लिए बबीता गुप्ता को मिलेगा स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान

पंचायत में शहर के समान घर-घर से कूड़ा उठाकर उसकाे स्वच्छ करते हुए देश में पहला ओडीएफ प्लस पंचायत बनाने वाली सकरा प्रखंड के विशनपुर बघनगरी पंचायत की मुखिया अब राष्ट्रपति के हाथाें सम्मानित हाेंगी। इसके साथ ही सकरा प्रखंड के ही जीविका का ग्रुप बनाकर प्लास्टिक कचरा समेत अन्य कचरे का फिर से उपयाेग करते हुए घरेलू समान बनाने वाली बबीता गुप्ता काे 4 मार्च काे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथाें स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 प्राप्त हाेगा।

ओडीएफ प्लस पंचायत के लिए पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया प्रखंड के सिसवा पंचायत की तान्या परवीन तथा सुपाैल जिले के मलहानी पंचायत की मुखिया साेनम कुमारी का भी चयन किया गया है। इसी प्रकार बायाे वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जमुई जिले की काेमल कुमारी का चयन भी पुरस्कार देने के लिए किया गया है। जल शक्ति मंत्रालय के सचिव विनी महाजन ने मुजफ्फरपुर के साथ ही पूर्वी चंपारण, सुपाैल व जमुई जिले के डीएम, डीडीसी काे राज्य के पांच महिलाओं का चयन किए जाने की सूचना दी है। उन्हाेंने सभी जिलाें के डीएम से इनकाे भेजने के लिए सूचना उपलब्ध कराते हुए उसकी स्वीकृति देने काे कहा है।

बायाे वेस्ट मैनेजमेंट के लिए बबीता गुप्ता के साथ जमुई जिले की काेमल कुमारी भी मिलेगा पुरस्कार

चार मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

जल शक्ति मंत्रालय ने पुरस्कार के लिए चयनित मुखिया बबीता कुमारी तथा बबीता गुप्ता काे सम्मान समारोह से एक दिन पूर्व तीन मार्च काे ही राष्ट्रपति भवन में आयोजित हाेने वाले रिहर्सल समारोह में उपस्थित हाेने काे कहा है। ताकि रिहर्सल के दौरान उन्हें प्राॅटाेकाॅल की जानकारी दी जा सके। डीआरडीए के जिला समन्वयक रंजीत कुमार साह ने मुखिया बबीता कुमारी तथा बबीता गुप्ता काे चयनित हाेने की सूचना देते हुए शुभकामना दी है। इसके साथ ही निर्धारित समय पर पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली पहुंचने काे कहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.