सीतामढ़ी में महिला को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ रेप किया गया। वहीं, महिला के विरोध करने पर पहले उसे पिटा, दांत कांटे फिर जबरन रेप किया। बाद में महिला के बेहोश होने पर उसे छोड़कर फरार हो गए। महिला को बेहोशी की हालत में जब गांव वालों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पीड़िता को मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला को शनिवार को होश आया। होश में आने के बाद महिला ने अपनी आपबीती सुनाई।
पीड़िता ने बताया कि वह दरभंगा से मोतिहारी अपने घर जा रही थी। साहिल नामक युवक ने उसे दरभंगा में बस में बैठाया । उसने वहां से मोतिहारी के लिए ट्रेन पकड़ी। जहां दो बदमाश उसके पीछे पड़ गए। बदमाशों ने यवती को पहले ट्रेन में धक्क दिया। फिर, एक युवक उसके पास आया और उसकी जमकर पिटाई की। दांत काट लिया। फिर, रेप किया। वह बेहोश हो गई।
बेहोशी की हालत में उसे सड़क किनारे झाड़ियों में फेंककर चला गया। जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल में ले गई। जहां अभी उसका इलाज चल रहा है। वह मोतिहारी की रहने वाली है। उसने बताया की आरोपी युवक बाजार समिति का रहने वाला है। वह अकेले घर जा रही थी। इसी दौरान घटना हुआ।
बताते चले की सीतामढ़ी में महिला से रेप किया गया था। विरोध करने पर जमकर पीटा। गंभीर हालत में झाड़ियों में फेंक कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने महिला के परिजन को घटना की जानकारी दी है। अहियापुर थाने की महिला पुलिस पदाधिकारी विनीता कुमारी ने उसका बयान दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।



Leave a Reply