Breaking News

अश्लील भोजपुरी गीत गाने वाला गायक गिरफ्तार:बक्सर पुलिस ने भोजपुरी गायिका पर अश्लील गाना गाने को लेकर पकड़ा,

बक्सर जिले के सिमरी से भोजपुर गायक अहमद रजा को गिरफ्तार किया गया है। गायक का भोजपुर गायिका शिल्पी पर अश्लील गीत गाने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद त्वरित करवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी बक्सर SP मनीष कुमार द्वारा मंगलवार की शाम दी गई। SP ने कहा कि अश्लील गीत गाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।:

गायक के खिलाफ 20 फरवरी को सिमरी थाना में FIR दर्ज किया गया था। इसके बाद से सिमरी थाना की पुलिस थानाध्यक्ष सुनील कुमार निरिझर के नेतृत्व में टीम गठित कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार भोजपुरी गायक अहमद रजा सिमरी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए उसके विरुद्ध FIR दर्ज कराई तथा उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गृह विभाग का पत्र जारी होने के बाद पूरे बिहार में यह पहली कार्रवाई है।

भोजपुरी गायिका शिल्पी राज।

भोजपुरी गायिका शिल्पी राज।

बता दें कि हाल ही में बक्सर DM अमन समीर ने भी होली में अश्लील गीत नहीं गाने का फरमान जारी किया था। बताया था कि अश्लील गीत गाने वालों को जेल भेजा जाएगा। बावजूद अहमद रजा द्वारा इस निर्देश को दरकिनार कर गायिका पर अश्लील गीत गाया गया। इस गीत के वायरल होने के बाद दो समुदायों में टकराव की स्थिति भी पैदा हो गई थी। हालांकि पुलिस ने समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया। इधर, अहमद रजा के समर्थकों का कहना हैं कि अन्य कलाकारों पर भी प्रशासन को कार्रवाई करना चाहिए।

SP मनीष कुमार कहा कि अश्लील गीत गाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

SP मनीष कुमार कहा कि अश्लील गीत गाने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।

बताते चलें कि 17 फरवरी को बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने एक एडवाइजरी जारी किया था। वो भी जाति सूचक, डबल मिनिंग वाले और अश्लील गानों को लेकर। बिहार के सभी जिलों के DM और SSP/SP को एडवाइजरी के जरिए अलर्ट किया गया है। क्योंकि, जाति सूचक, डबल मिनिंग और अश्लील गानों की वजह से सामाजिक सौहार्द के बिगड़ सकता है। शांति भंग हो सकती है। स्पेशल ब्रांच को इस बात का अहसास पहले ही हो गया है। यही वजह है कि लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए पहली बार जाति सूचक और अश्लील गानों की वजह से बिहार में स्पेशल ब्रांच को एडवाइजरी जारी करनी पड़ी है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि इनकी वजह से कोई परेशानी, दिक्कत या फिर लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ता है तो निश्चित रूप से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.