नालंदा जिला के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोसंडा रोड में बीती रात हथियार से लैस बदमाशों ने भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना पूर्व एसडीओ के प्राइवेट फोटोग्राफर के घर में हुई है। इस दौरान बदमाशों ने गृहस्वामी के साथ न सिर्फ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, बल्कि 80 हजार रुपए नगद सहित पांच लाख की संपत्ति भी लूट लिया है
घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है की पीड़ित महेंद्र प्रसाद एवं उनका पुत्र कुंदन कुमार बीती रात घर में सो रहे थे। करीब 12 बजे रात में मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर डेढ़ दर्जन की संख्या में हथियार व लाठी डंडे से लैंस होकर बदमाश उनके घर मे घुस आया और दोनों पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। बदमाशों से बचने के लिये जख्मी हालत में गृहस्वामी का पुत्र कुंदन कुमार छत से नीचे कूदकर शोर मचाना शुरू कर दिया, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी।

बदमाश इतने शातिर थे कि आस पड़ोस के घर को पहले से बाहर से बन्द कर घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। घंटों उत्पात मचाते हुए घर से करीब 80 हजार रुपया नगद सहित पांच लाख की संपत्ति लेकर बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात पुलिस पीड़ित के घर पहुँची और घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद एवं मुख्य पार्षद धनंजय कुमार बुधवार को घटनास्थल पहुँच, डकैती की घटना के संदर्भ में पीड़ित से जानकारी ली और जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया।



Comment here