पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के डालीगंज, बादशाह नगर, गोमतीनगर और मल्हौर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए प्री-एनआई/एनआई के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल की 10 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, नियंत्रण और पुनर्निधारण किया गया है।

10 ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों को रद्द किया गया है
पटना व अहमदाबाद के बीच हाेली स्पेशल
पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में 4 और होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। रेलवे ने 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल और 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल की घाेषणा की है। इससे पहले अप-डाउन मिलाकर 32 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा हो चुकी है। इस तरह अब होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़कर 18 जोड़ी यानी 36 हो गई है।
सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। साथ ही स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, पानी का इंतजाम और ट्रेनों में सुरक्षा को लेकर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में हावड़ा-रक्सौल और पटना-अहमदाबाद के बीच एक-एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।



Comment here