Breaking News

सीतामढ़ी में 235 स्कूलों का सत्यापन पेंडिंग:सरकारी मान्यता के लिए 2021 में हुआ था आवेदन, 400 का हुआ भौतिक सत्यापन

सीतामढ़ी जिले में शिक्षा विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर चुके 235 निजी स्कूलों को मान्यता देने को लेकर विभागीय जांच की प्रक्रिया करीब छह माह से पेंडिंग है। इसको लेकर संबंधित प्रखंडों के बीईओ को छह माह पूर्व ही संबंधित स्कूलों की भौतिक सत्यापन कर ऑनलाइन रिपोर्ट देने को कहा गया था। बताया गया है कि जिले में सरकारी मान्यता के लिए कुल 635 निजी स्कूलों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया था। इसमें 235 स्कूलों का सत्यापन रिपोर्ट अब तक जिला को उपलब्ध नहीं हो सका है। इसके कारण जिला स्तरीय ऑनलाइन सत्यापन कार्य अटका हुआ है।

235स्कूलों का सत्यापन पेंडिग

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSA DPO सुभाष कुमार ने संबंधित सभी बीईओ को अविलंब क्षेत्र के ऑनलाइन आवेदन करने वाले निर्धारित सूची के निजी स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। डीपीओ ने ने कहा कि विभागीय प्रस्वीकृति के लिए ऑनलाइन आवेदन कर चुके विभिन्न प्रखंडों के 235 निजी स्कूलों की जांच कर ऑनलाइन सत्यापन किया जाना है। उक्त स्कूलों का जांच कार्य महीनों से पेंडिंग है।

ऑनलाइन सत्यापन नहीं होने के चलते संबंधित निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग से प्रस्वीकृति (मान्यता) कोड संख्या आवंअित करने की प्रक्रिया रुकी हुई है। बीईओ द्वारा संबंधित स्कूलों का निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर ही विभागीय रजिस्ट्रेशन हो पाएगा।

400स्कूलों का सत्यापन हो चुका

बतादे की जिले में शिक्षा विभाग के पोर्टल पर करीब 635 निजी स्कूलों द्वारा सरकारी प्रस्वीकृति (मान्यता) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। बताया गया है कि संबंधित निजी स्कूलों द्वारा गत वर्ष दिसंबर 2021 में ऑनलाइन आवेदन किया गया था। इसमें से करीब 400 निजी स्कूलों को जांच की प्रक्रिया पूरा होने तथा अन्य औपचारिकता के बाद प्रस्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

बताया गया की स्कूलों को शिक्षा विभाग से मान्यता (प्रस्वीकृत) देने के लिए विभागीय शर्त के अनुसार तीन वर्षो के लिए मान्यता दी जाएगी। इसके बाद मान्यता की अवधि विस्तार संबंधित जांच प्राधिकार के अनुशंसा के आलोक में दी जाएगी। जांच प्राधिकार द्वारा संबंधित स्कूलों में उपलब्ध संसाधनों की जांच होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.