सीतामढ़ी शहर में भी अपराधी बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। बीती रात बदमाशों के द्वारा लूट की नियत से एक युवक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शहर के मेहसौल रेलवे गुमटी के पास की है। जहां मोबाइल छीनने के दौरान अपराधियों ने एक युवक को गुरुवार की रात को चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे शहर के निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी आईसीयू में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि स्थिति बेहद नाजुक हैं।
घर लौट रहे थे होटल संचालक
जख्मी युवक की पहचान शहर के बसवरिया वार्ड नंबर 24 निवासी सह बसबरीया मंदिर के पुजारी मदन सहनी उर्फ महात्मा जी के छोटे पुत्र भूषण कुमार के रूप में की गयी है। जिसकी उम्र करीब 30 बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी भूषण कांटा चौक स्थित अपने होटल सीताराम भोजनालय से से लौटकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे फाटक के पास दो अपराधी भूषण से मोबाइल छीन कर भागने लगे। इसी दौरान उसकी हाथापाई भूषण से होने लगी। अपराधियों ने युवक को चाकू मार के जख्मी कर दिया।
बदमाशों ने पीठ में मारी है चाकू
आसपास के लोग जब जुटने लगे तो मौका देखकर अपराधी वहां से फरार हो गए। युवक के पीठ पर चाकू लगने से वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घटना के सूचना पर मेहसौल ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर के छानबीन की है। ओपी प्रभारी गौरीशंकर बैठा ने बताया कि युवक के होश आने पर बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Comment here