Breaking News

भागलपुर में भाई ही बना बहन का हत्यारा:भाई ने अपनी ही बहन को मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के किशनगढ़ मोड़ के समीप गुरुवार रात को एक महिला को गोली मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला के भाई ने ही महिला को गोली मारी है। फायरिंग शुरू होते ही आसपास के लोग डर गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पिता व पुत्र दोनों ने मिलकर हत्या की है। ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की पहचान विनोबा नगर गांव निवासी लखन मण्डल की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में हुई है।

भाई ने बहन को मारी गोली

घटना के बाबत बताया जा रहा है की महिला के भाई गुड्डू ने उसकी हत्या की है। मृतिका के पति ने बताया कि अचानक से उसका भाई आया और आवाज लगाई। आवाज लगाते ही जैसे ही मुन्नी सामने आई तीन गोली मार दिया। इससे पूर्व में कभी किसी चीज को लेकर विवाद नहीं हुआ है। आसपास के लोगों का कहना है मायके के जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद भाई ने ही उसकी हत्या कर दी।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच कर मामले की जांच की। ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सुल्तानगंज थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। हमलोग पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.