Breaking News

बेतिया में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ’त:ऑटो पलटने से हुआ हादसा, घटनास्थल पर ही गई जान

बेतिया में सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के धोखरहा चौक के समीप का है, जहां बुधवार रात मझौलिया से इलाज करा अपने घर लौट रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत ऑटो पलटने से हो गई। मृतक की पहचान मझौलिया प्रखंड के दुधामठिया गांव निवासी स्वर्गीय देवानंद राय के 60 वर्षीय पुत्र हरेंद्र राय के रूप में की गई है।

इलाज कराने गए थे मंझौलिया

वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मझौलिया थाने की पुलिस मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल भेज मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक हरेंद्र राय अपना इलाज कराने ऑटो से मझौलिया गए हुए थे। वहीं बुधवार की देर रात इलाज करा घर लौटने के दौरान धोखरहा चौक के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया, जिसमें हरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जो अपना इलाज किसी निजी क्लीनिक में करा रहा है। वहीं घटना के संबंध में इंस्पेक्टर सह मझौलिया थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के धोखरहा चौक के समीप ऑटो पलटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज चल जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.