Breaking News

नवादा पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर:विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- 2024 में भी गद्दी पर बैठेंगे पीएम मोदी

नवादा पहुंचे राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जहां 2024 और 2025 के चुनाव पर भी विरोधियों पर जोरदार हमला किया है। बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि पटना के बापू सभागार में 25 फरवरी को स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती समारोह सह किसान-मजदूर समागम का आयोजन किया जा रहा है। किसानों के सम्मान में 25 तारीख को केंद्रीय गृह मंत्री का आगमन होगा। इसी की तैयारी में नवादा पहुंचे हैं।

2024 में फिर से गद्दी पर बैठेगी भाजपा

वहीं समारोह में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। विवेक ठाकुर ने कहा कि विपक्ष में कोई नेता नहीं है। सीएम नीतीश कुमार, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, केजरीवाल में से विपक्ष के नेता कौन रहेंगे यह आपलोग स्पष्ट कर दें। वहीं बिहार में सपना देखने वाले अपने सपनों को तोड़ दे। बिहार की जनता ने इन लोगों को नकार दिया है। 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से दिल्ली की गद्दी पर बैठेंगे। जनता ने पूरी तरह से मन बना लिया है। 2025 में बिहार के गद्दी पर भाजपा की सरकार बैठेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.