Breaking News

पटना में दो नाव में टक्कर, एक युवक लापता:नाव पर सवार 20 लोगों ने तैर कर बचाई जान, रेस्क्यू जारी

पटना के मनेर स्थित 84 घाट पर गुरुवार की सुबह दो नाव आपस में टकरा गई। इस हादसे में नाव पर सवार कुल 21 लोगों में 20 लोगों ने किसी तरह तैर कर अपनी जान बचाई। जबकि एक युवक गंगा नदी में लापता हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया।

लोगों ने इसकी सूचना मनेर थाने को दी। सूचना पाकर मनेर थाने की पुलिस ने इस बात की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गंगा नदी में रेस्क्यू शुरू कर दिया है।

दरअसल, 84 घाट से एक नाव बालू लोड कर हल्दी छपरा जा रही थी। वहीं, दूसरी तरफ से बलवान टोला डोरीगंज से एक नाव मनेर आ रही थी। 84 घाट के नजदीक दोनों नाव की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में नाव पर सवार कुल 21 लोगों में से 20 लोगों ने किसी तरह गंगा नदी तैरकर अपनी जान बचा ली। जबकि एक युवक गंगा नदी में लापता हो गया।

लापता युवक का नाम संजय कुमार (25) बताया जा रहा है। संजय टाटा कॉलोनी मनेर का निवासी है। घटना की पुष्टि करते हुए मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि घटना के बाद उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। उन्होंने बताया कि लापता युवक की तलाश के लिए गंगा नदी में एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम के तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.