होली पर बाहर से बड़ी संख्या में अजाने वाले लाेगाें की भीड़ की संभावना काे देखते हुए रेलवे ने बुधवार काे फिर 9 जाेड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की। रेलवे पहले भी 7 जाेड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर चुका है। सीपीआरओ बीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा काे लेकर यह निर्णय लिया गया है।
ये विशेष ट्रेनें चलेंगी : गाड़ी संख्या 04048 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 6 व 8 मार्च को आनंद विहार से 23.00 बजे खुल कर अगले दिन 21.15 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 04047 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 7 व 9 मार्च को मुजफ्फरपुर से 23 बजे खुल कर अगले दिन 23.30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, लखनऊ, चंदौसी, मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 04412 आनंद विहार-सहरसा आनंद विहार स्पेशल 2,6 व 9 मार्च को आनंद विहार से 11.10 बजे खुल कर अगले दिन 11.20 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी सं. 04411 सहरसा से 3,7 व 10 मार्च को सहरसा से 14.30 बजे खुलकर अगले दिन 13.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी जं. बेगूसराय, खगड़िया, सिमरी बख्तियारपुर स्टेशनों पर रूकेगी। सीपीआरओ ने बताया कि इसके अलावे जयनगर, रक्सौल व पटना से अन्य ट्रेनें चलाई जाएंगी।



Leave a Reply