छतरपुर. बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर मनोज तिवारी 15 फरवरी को छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे. उन्होंने यहां भगवान बालाजी को तो प्रणाम किया ही, साथ ही हिंदू राष्ट्र का समर्थन भी किया. उन्होंने कहा कि बागेश्वर की इस धरती को प्रणाम है. दरअसल, सांसद मनोज तिवारी यहां भजन संध्या प्रस्तुत करने आए हैं. वे गुरुवार शाम बागेश्वर धाम पर प्रस्तुति देंगे.
मीडिया चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा, मेरा परम सौभाग्य है मैं यहां आया. यह सब बालाजी की कृपा है. हिंदू राष्ट्र को लेकर उन्होंने कहा- सब होगा. उन्होंने कहा कि धरती और धरती के देवता अपना परिचय खुद देते हैं. समय के साथ वो हमें जगाते हैं. आज बागेश्वर धाम बालाजी और यहां के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सत्य सनातक के महत्व को जिस तरह के बताया है वो कोई नया नहीं है.



Leave a Reply