Breaking News

जमुई में मैरिज सर्टिफिकेट मांगने पर विवाहिता की ह’त्या:लव मैरिज के 24 घंटे बाद ही मार डाला, कुएं से बरामद हुई लाश

प्रेम प्रसंग में जीविका के सीएम (कलस्टर मास्टर) को उसके पति और ससुराल वालों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। युवती का गुनाह इतना था कि युवती ने अपने पति और ससुराल वालों से मैरिज सर्टिफिकेट की मांग की थी।/

इससे नाराज उसके पति और ससुराल वालों ने शादी के दो दिन बाद ही मंगलवार की देर रात उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद गिद्धौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दो दिन पहले मो. सनाउल से कोर्ट में शादी की थी

बताया जाता है कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के मोरा गांव निवासी मो. मंजूर आलम की 31 वर्षीय पुत्री सलमा खातून जीविका संगठन से जुड़ी थी। और वह गिद्धौर प्रखंड की सीएम (कलस्टर मास्टर) पद पर कार्यरत थीं। वह पूरे प्रखंड इलाके में 8 ग्रुप चलाती थी और लोगों को जागरूक भी करती थी। वहीं वह पड़ोस के ही मो. वकील अंसारी के पुत्र मो. सनाउल अंसारी से प्यार करती थी। इसको लेकर उसने अपने पिता से प्रेम-प्रसंग होने की बात बताई थी। इसको लेकर उसने अपने पिता से 1 लाख रूपए मांगकर चुपके से 13 फरवरी 2023 को जमुई मुख्यालय पहुंच गई और मो. सनाउल से कोर्ट में शादी कर ली और उसके साथ रहने लगी।

सलमा खातून की फाइल फोटो।

सलमा खातून की फाइल फोटो।

सनाउल ने देने से साफ इनकार कर दिया

शादी के 24 घंटे बाद जब सलमा ने अपने पति सनाउल से कोर्ट मैरिज प्रमाण पत्र की मांग की तो वह देने से इनकार कर दिया। 14 फरवरी की शाम उसके साथ मारपीट करने लगा। इसको लेकर सलमा ने अपनी मां को फोनकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि वह कोर्ट मैरिज प्रमाण पत्र की मांग की तो सनाउल ने देने से साफ इनकार कर दिया।

वहीं मां के साथ बातचीत का ऑडियो दैनिक भास्कर के पास उपलब्ध है। इतना ही नहीं बल्कि मैरिज सर्टिफिकेट भी दैनिक भास्कर के पास उपलब्ध है।

इधर, सलमा ने अपने ससुराल वाले और पति पर कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट का दबाव बनाने लगी तो पति और ससुराल वालों ने मिलकर सलमा की हत्या कर उसके शव को पास स्थित कुएं में फेंक दिया और सभी फरार हो गए।

बेटी का फोन नहीं आने पर पिता को हुआ शक

मंगलवार की देर शाम तक जब सलमा का फोन उसके पिता के पास नहीं आया तो उसे शक हुआ और वह अपनी बेटी से मिलने उसके घर पहुंच गए। लेकिन जब वह वहां पहुंचे तो देखा की उसके ससुराल वाले और बेटी नहीं है। जब आसपास में खोजबीन की तो बगल के कुएं में उसका शव फेंका मिला। इसके बाद मो. मंजूर आलम ने घटना की जानकारी गिद्धौर थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से निकाल बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मैरिज सर्टिफिकेट।

मैरिज सर्टिफिकेट।

सलमा के पिता ने दामाद सहित नौ के खिलाफ कराई प्राथमिकी

हत्या के बाद सलमा के पिता मो. मंजूर आलम अंसारी ने गिद्धौर थाने में आवेदन देते हुए बताया कि पड़ोस ही मोरा निवासी मो. वकील अंसारी का पुत्र मो. सनाउल अंसारी ने पहले उसकी बेटी से एक लाख रुपए लेकर कोर्ट मैरिज किया। वहीं जब उसकी बेटी कोर्ट मैरिज का प्रमाण पत्र मांग की तो सनाउल अंसारी, ससुर मो. वकील अंसारी, मुन्नी खातून, अफसाना खातून, समीना खातून, गुलाब खातून, हसनैन अंसारी, जियाउल अंसारी, तारीक अंसारी सहित अन्य लोगों द्वारा मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है।

प्राथमिकी के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

जीविका सीएम की हत्या उसके पति और ससुराल वालों द्वारा करने को लेकर मृतक के पिता के द्वारा प्राथमिकी दर्ज होते ही। गिद्धौर थाने की पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने बताया कि मृत सलमा के पिता के बयान पर पति-ससुर साहित्य 9 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.