Breaking News

बच्चे के जन्म के बाद परीक्षा देने पहुंची महिला:बांका में मैट्रिक के एग्जाम सेंटर पर एंबुलेंस से पहुंची

बांका में एक प्रेग्नेंट महिला मैट्रिक की परीक्षा दे रही थी। लेकिन, बुधवार की सुबह अचानक दर्द शुरू हो गया। परिजन रूपमनी कुमारी(22) को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसने बेटे को जन्म दिया।

रूपमनी के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती परीक्षा देने की थी। वह हर हाल में मैट्रिक की परीक्षा छोड़ना नहीं चाह रही थी। अपनी इच्छा बताने के बाद परिजन एंबुलेंस से लेकर उसे परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। महिला के जज्बे को देखकर लोग हैरान रह गए। मामला बांका के कटोरिया का है।

एग्जाम सेंटर पर एंबुलेंस से पहुंची।

एग्जाम सेंटर पर एंबुलेंस से पहुंची।

परिजनों ने किया था मना

रूपमनी कुमारी का परीक्षा केंद्र एमएमके जी हाई स्कूल चांदन में है। फिलहाल वह अपने मायके में रहकर परीक्षा दे रही थी। 2021 के नवंबर में उसकी शादी हुई थी। डॉक्टर और परिजनों ने परीक्षा देने से मना भी किया। लेकिन, वह किसी की नहीं सुनी। परीक्षा देने पर अड़ी रही। इसके बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से एंबुलेंस मंगवाया। फिर रूकमिनी ने पहली पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा दी।

लोगों ने की तारीफ

परीक्षा केंद्र पर पहुंचते ही सभी लोग एंबुलेंस को ही देखने लगे। परीक्षार्थी के उतरने के बाद सभी उसकी चर्चा करने लगे। जब पूरा मामला साफ हुआ तो परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने भी रूपमनी कुमारी की तारीफ की। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के प्रति ऐसा जज्बा बहुत कम देखने को मिलता है। इससे सभी को सीख लेनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.