नालंदा में मंगलवार शाम को हनुमान मंदिर में आरती कर रहे लोगों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस की मारपीट और भगदड़ में 12 लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि आरती के वक्त मंदिर के बाहर से पुलिस की गाड़ी निकल रही थी। मंगलवार की वजह से मंदिर के बाहर भीड़ भी थी। पुलिस की गाड़ी जाम में फंस गई। पुलिस ने लोगों को हटाने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।
लोगों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस मंदिर परिसर में घुस गई और आरती कर रहे लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की की है। लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है। इधर अधिकारी अब दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। मामला नगर थाना क्षेत्र के अंबेर मोहल्ले के हनुमान मंदिर का है।
पुलिस की मारपीट के बाद लोगों में गुस्सा है। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया। आसपास के दुकानदार भी अपनी-अपनी दुकानों को बंद कर दिया।दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई की मांग लेकर लोगों ने अंबेर चौक को करीब 3 घंटे तक जाम रखा गया। वहीं कुछ लोग बिहार थाने का भी घेराव करने पहुंच गए।



Leave a Reply