Breaking News

16 फरवरी को जॉब कैंप का आयोजन:खगड़िया में PVT LTD कंपनी को देगी रोजगार

खगड़िया के जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में कल यानी 16 फरवरी को एक दिवसीय जाॅब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जाॅब कैंप श्रम संसाधन विभाग के अधीन जिला नियोजनालय के द्वारा निशुल्क आयोजित की जाएगी। इसमें एक मल्टीनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्रदान करेगी।/

उक्त जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि ग्रेजुएट और बीटेक पास अभ्यर्थी इस जाॅब कैंप में हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन कर बड़े शहरों में नौकरी का अवसर प्रदान करेगी।

sales executive पद के लिए किया जाएगा चयन

श्रम संसाधन विभाग के अधीन जिला नियोजनालय खगड़िया के तत्वाधान में स्थानीय डीआरसीसी के प्रांगण में ऑनलाइन के माध्यम से जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस दिन पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 2 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं।

जिला नियोजन पदाधिकारी खगड़िया श्वेता बशिष्ठ द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश के आलोक में लगातार जिले में जॉब कैंप का आयोजन कर बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निजी नियोजक, पद, योग्यता, उम्र, मानदेय, रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाई जा सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.