औरंगाबाद में रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव बरामद किया गया। घटना बारुण थाना क्षेत्र के सोन नगर जंक्शन स्थित बायपास की है। युवक के परिजनों ने अपने गोतिया पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक को हत्या की कई बार धमकी मिल चुकी थी।/
मृतक युवक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के कोचाढ़ पंचायत अंतर्गत इंग्लिश गांव निवासी श्याम सुंदर पासवान के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप के की गई। रविवार की दोपहर सदर अस्पताल औरंगाबाद में पोस्टमाॅर्टम कराने आए मृतक के परिजनों ने बताया कि हमलोग गांव से आरा तिलक समारोह के शामिल होने गए थे। लेकिन अचानक सोन नगर जंक्शन स्थित बायपास के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में शव लोगों को दिखा।

मृतक के बड़े भाई रघुनाथ ने बताया कि इसी वर्ष इंटरमीडिएट का परीक्षा दिया था। गांव के ही गोतिया से कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसे लेकर पहले भी कई बार मारपीट की घटना घटी। कई बार जान से मारने की धमकी भी मिली। औरंगाबाद में कई बार हमलोगों को पीटा गया, जिसकी शिकायत नगर थाना की पुलिस को भी दी गई थी। उसी का मौका लेकर आज गांव में परिजनों के न रहने पर उसकी सिर काटकर हत्या कर दी और रेलवे ट्रैक पर शव लेकर फेंक दिया। इसके बाद ट्रेन से कटकर शव क्षत-विक्षत हो गया।
इस मामले में बारुण थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि सोननगर जंक्शन के स्थित बायपास के पास ट्रेन से कटकर एव युवक की मौत हुई है। हत्या है या आत्महत्या, फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है।



Leave a Reply