आज बिहार लोक सेवा आयोग की पीटी परीक्षा शुरू हो गई है। बीपीएससी 68वीं की पीटी परीक्षा में इस बार 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे हैं। इस परीक्षा में कई अपना दूसरा तीसरा अटेम्प्ट देने आए हैं। वहीं कई बीपीएससी में पहला अटेम्प्ट देने आए हैं। जिसमें कोई घर से झूठ बोल कर परीक्षा देने पहुंची है, कुछ पति के साथ परीक्षा देने पहुंची।
बीपीएससी 68वीं पीटी की परीक्षा देने पहली बार पहुंची अनन्या राज ने बताया कि वह घर से झूठ बोलकर बीपीएससी की परीक्षा देने आई है। अनन्या ने अपने घर पर झूठ बोला है कि वह मंदिर जा रही है आने में थोड़ी देर हो जाएगी। अनन्या ने कहा कि मैं अक्सर खाटू श्याम जी के मंदिर जाती रहती हूं इसीलिए मैंने घर पर यह कहा कि मैं मंदिर जा रही हूं आने में थोड़ी देरी हो जाएगी।
अनन्या ने बताया कि वह पहली बार की परीक्षा में बैठने जा रही ह। घर पर इसलिए झूठ बोला है कि घर से परिवार वालों से जो परीक्षा का प्रश्न होता है वह ना मिल सके। परीक्षा का पता चलने पर परिवार के लोग फोन कर करके और सवाल करके परेशान कर देते हैं। जिसके बाद परीक्षा को लेकर प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। परीक्षा का प्रेशर ही रहे तो बढ़िया है। परिवार का प्रेशर ज्यादा पड़ जाता है। निगेटिव मार्किंग को लेकर अनन्या ने बताया कि यह अच्छा है। निगेटिव मार्किंग से उन लोगों को फर्क नहीं पड़ता जो पढ़कर परीक्षा देने आते हैं। आयोग की ओर से लिया गया यह स्टेप काफी अच्छा है।
निगेटिव मार्किंग और परिवार दोनों का प्रेशर
बीपीएससी 68वीं की पीटी परीक्षा के लिए कई शादी सुदा महिलाएं भी पहुंची। परीक्षा केंद्र पर उन्हीं में एक सृष्टि कुमारी ने बताया कि परीक्षा में इस बार निगेटिव मार्किंग के कारण परीक्षा का प्रेशर काफी ज्यादा बढ़ गया। सवाल अटेम्प्ट करने से पहले सोचना पड़ेगा। सवालों के जवाब सही पता होने पर ही ओएमआर शीट भर सकते हैं। वरना 100 में से 10 गलत हो जाते हैं तो मार्क्स काफी नीचे चला जाएगा। यह हो सकता है कि इस बार कट ऑफ कम जा सकता है। पिछली बार की तरह इस बार शायद थोड़ी रियायत मिले। छोटी बेटी और पति के साथ परीक्षा देने पहुंची सृष्टि ने बताया कि परीक्षा के प्रेशर के साथ परिवार का प्रेशर भी काफी रहता है। बच्चे परेशान भी करती है और पढ़ाई भी करनी होती है। लेकिन परीक्षा निकालना है तो निकालना है यह दिमाग में सेट है।
प्रश्नपत्र लीक होने के कारण मनोबल टूट सा गया था
वहीं कई और अभ्यर्थियों ने नेगेटिव मार्किंग और पिछली बार बीपीएससी 67वीं पीटी परीक्षा की प्रश्न पत्र लीक को लेकर भी कई बातें कही। अभियथियोंं ने कहा कि निगेटिव मार्किंग के कारण इस बार बिना पढ़े जो छात्र परीक्षा देने आ जाते थे वह इस बार नहीं आएंगे। इसके साथ ही एसएससी वाले अभ्यर्थी जो हर बार बीपीएससी में बैठते थे उनकी संख्या भी कम होगी। वहीं 67वीं का प्रश्न पत्र लीक होने को लेकर अभ्यर्थी ने कहा कि परीक्षा अच्छी गई थी। लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने के कारण मनोबल टूट सा गया था कि परीक्षा के लिए तैयारी की पेपर भी अच्छा गया। लेकिन घर आने पर परीक्षा रद्द होने की खबर सामने आने लगी। जिससे मनोबल टूट सा गया। फिर 67वीं की दूसरी बार परीक्षा ली गई तो कट ऑफ और परीक्षा दोनों टफ कर दिया गया था। निगेटिव मार्किंग से शायद यह सब नही हो।



Leave a Reply