बेगूसराय के तीन दोस्त रविवार को कटिहार में भीषण सड़क हादसा में ऑन स्पॉट डेथ कर गए। तीनों मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के रतनपुर निवासी स्वर्गीय अशोक सिंह के पुत्र सौरभ गौतम उर्फ रोमी (30), रतनपुर निवासी अधिवक्ता रमेश प्रसाद सिंह के पुत्र गौरव कुमार (33), तीसरे दोस्त विश्वनाथनगर निवासी अमित पोद्दार के बेटे अभिनव कुमार(31) के रूप में हुई है।

रोमी कुमार। (फाइल)
कुरसेला राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रविवार की अहले सुबह करीब 3 बजे कटरिया सिमरगाछ पुलिस कैंप के पास सड़क हादसे में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा अज्ञात वाहन की स्कॉर्पियो में टक्कर की वजह से हुआ। एक महीने पहले ही रोमी ने स्कॉर्पियो खरीदा था। रात के करीब 12 बजे तीनों दोस्त घर में तुरंत लौटने की बात कह कर निकले थे। इसके बाद घरवालों को सुबह हादसे की खबर मिली। रोमी कुमार आरटीएस विधापीठ स्कूल का संचालन करते थे। वह तीन भाई में सबसे छोटे थे। रोमी गाड़ी चला रहे थे। गौरव और अभिनव को गाड़ी चलाने नहीं आता था।

कुमार गौरव। (फाइल)
8 मार्च को कामाख्या जाने का बना था टिकट
कुमार गौरव (33) इकलौते थे। वह शादीशुदा थे। वह दवा के कारोबार से जुड़े हुए थे। भारद्वाज मेडिको के प्रोपराइटर थे। 9 साल का एक बेटा और एक 6 साल की बेटी है। घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। करीब एक साल पहले ही इनकी बहन और भांजी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। गौरव 8 मार्च को कामख्या धाम जाने का टिकट बना हुआ था। मूलरूप से समस्तीपुर जिला के नयानगर गांव के निवासी हैं। वह अपने करियर के क्रम में बेगूसराय में बस गए थे।

अभिनव कुमार। (फाइल)
शादी के लिए लड़की पसंद कर रखा था
अभिनव कुमार (31) विभिन्न बैंकों में जॉब कर चुके थे। उनका हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक में बिजनेस मैनेजर के पोस्ट पर नौकरी लगी थी। तीन चार दिन पहले भागलपुर से बेगूसराय के लिए रिलीज किया गया। इससे बड़ा एक भाई अभिषेक कुमार है, जो केंद्रीय विद्यालय जलपाईगुड़ी में कार्यरत थे। यह तीन भाई में मंझला था। छोटा भाई निखिल प्रीत ग्रेजुएशन में पढ़ रहा था। नवंबर में बहन की शादी हुई थी। उसकी भी शादी होने वाली थी। लड़की पसंद कर ली गई थी। बड़े भाई की शादी का इंतजार कर रहा था।



Leave a Reply