Breaking News

बांका में 100 कार्टन विदेश शराब जब्त:पिकअप से शराब की डिलीवरी देने जा रहा था, पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

बांका में उत्पाद विभाग की टीम ने खदेड़ कर एक मालवाहक वाहन जब्त कर 100 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मौके से चालक को भी खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गुप्त सूचना पर भल जोर चेक पोस्ट के पास उत्पाद विभाग की टीम ने 1 किलोमीटर तक खदेड़ कर एक पिकअप मालवाहक वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।

मामला रविवार दोपहर 12:45 बजे की है। जानकारी के अनुसार, बांका के भलजोर चेक पोस्ट के पास गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी अभियान चलाई जा रही थी। इस दौरान फल और चेक पोस्ट के पास उत्पाद विभाग एवं पुलिस को देखकर मालवाहक वाहन तेज रफ्तार में भागने लगा। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उसका पीछा करना शुरू किया। शराब लदी वाहन काफी तेज रफ्तार में भागने लगा।

इसके बाद काफी दूर तक पीछा करने के बाद 1 किलोमीटर की दूरी पर उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। जिसकी तलाशी लेने के दौरान 100 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस दौरान चालक भी भागने की कोशिश किया गया। लेकिन पुलिस इसे भी खदेड़ कर पकड़ लिया। फिलहाल शराब नदी वाहन से गिरफ्तार चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

उत्पाद अध्यक्ष अरुण मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब यदि एक पिक अप वाहन तेज रफ्तार में भलजोर चेक पोस्ट की ओर से गुजर रही है। इसी दौरान पुलिस बल के साथ जाल बिछाकर छापेमारी करते हुए मालवाहक वाहन को खदेड़ कर पकड़ा गया। मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया इस दौरान जब वाहन की तलाशी ली गई तो एक 100 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। पूछताछ की जा रही है कि शराब की डिलीवरी कहां होने वाली थी और किसके माध्यम से शराब डिलीवरी हो रही थी। लगातार गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.