Breaking News

बेगूसराय में सड़क हा’दसा, एक युवक की मौ’त:तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो घायल

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को कुचल दिया। जिसमें एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां दोनों युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है।

घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया स्थित एनएच 31 के समीप की है। मृतक युवक की पहचान साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र के सलेमाबाद के रहने वाले सौदागर प्रसाद 18 वर्षीय पुत्र मुनीम कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल युवक की पहचान कृष्ण कुमार एवं एक अन्य युवक के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया कि रविवार कि सुबह सलेमाबाद से तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बलिया किसी काम के लिए जा रहा था। तभी छोटी बलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक को कुचल दिया। जिसमें मुनीम कुमार की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में दोनों युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दिनों युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों के द्वारा बलिया थाने पुलिस को दी मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.