Breaking News

बेतिया में बदमाशों ने कपड़ा व्यवसायी को मारी गोली:दुकान बंद कर घर लौटने के दौरान की फायरिंग, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

बेतिया में बेखौफ बाइक सवार दो बदमाशों ने एक रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल कपड़ा व्यवसायी के परिजनों ने स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल कपड़ा व्यवसायी को बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया है।

घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज नगर के वार्ड नंबर 16 स्थित चिकपट्टी रोड की है। जहां शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी गुड्डू वर्णवाल के 22 वर्षीय पुत्र किसन कुमार को गोली मारकर हवाई फायरिंग करते हुए आसानी से फरार हो गए है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शिकारपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच में जुटे हुए है। वहीं गोली लगने से घायल कपड़ा व्यवसायी को डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि किशन अपना कपड़ा का दुकान बंद कर घर जा रहा था। इसी दौरान चिकपट्टी रोड में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने गोली से फायरिंग करने लगे। जिसमें एक गोली किशन के पैर में लग गई। आसपास के लोगों ने उसे घायलावस्था में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत देख डाक्टरों ने बेतिया रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर जांच पड़ताल की जा रही है। बदमाशों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.