बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अब बिहार के राज्यपाल होंगे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 13 राज्यों के राज्यपालों नए राज्यपालों को नियुक्त किया है। जिसमें बिहार के राज्यपाल फागू चौहान का तबादला मेघालय कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को 29 जुलाई 2019 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उस समय तत्कालीन राज्यपाल लालजी टंडन को हटाकर फागू चौहान को यह जिम्मेदारी दी गई थी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फागू चौहान को बधाई दी।
फागू चौहान ने बिहार के राज्यपाल के तौर पर साढ़े 3 साल का कार्यकाल पूरा किया। वहीं, राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 13 जुलाई, 2021 को हिमाचल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। राजेंद्र अर्लेकर गोवा की राजनीति का अहम चेहरा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सफर शुरू करने वाले अर्लेकर गोवा के विधायक और फिर मंत्री भी रहे हैं।

राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर।
नए राज्यपालों और उपराज्यपालों कि सूची
1 – लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
2- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
3- सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
4- शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
5- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
6-रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
7 – बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
8- अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
9 – एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
10- फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
11- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
12- रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
13- ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख



Leave a Reply