भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के कुढ़वासी गांव के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित होकर सवारी से भरी ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो पर सवार सगे भाई समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि ऑटो पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
जख्मियों में बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी मुन्ना गोड़ का 8 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार, 6 वर्षीय पुत्र राज कुमार एवं उसी गांव के निवासी जितेंद्र गोड़ की 5 वर्षीया पुत्री किरण कुमारी शामिल है। इधर जख्मी बच्चों के मामा राजेश कुमार ने बताया कि उसकी बहन अपने दो पुत्र गुलशन कुमार, देवराज कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने बड़े भाई की साली के शादी में शामिल होने के लिए शाहपुर थाना क्षेत्र के करनामेपुर अंतर्गत सोनवर्षा गांव गए थे।
जब वह ऑटो रिजर्व कर वापस अपने गांव तेघरा लौट रहे थे। उसी दौरान कुढ़वासी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने उनके ऑटो को चकमा दे दिया, जिसके कारण उनकी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गुलशन कुमार देवराज कुमार एवं किरण कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जबकि ऑटो पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
ट्रैक्टर और बाइक की सीधी भिड़ंत
आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के समीप शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीन राजमिस्त्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें साथी मजदूरों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
जख्मियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव निवासी विश्वनाथ पंडित का पुत्र चंदन कुमार,दशरथ शर्मा का पुत्र रामबाबू शर्मा एवं ताना कुमार शामिल है। इधर जख्मी मजदूरों के साथी लवकुश कुमार ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर राजमिस्त्री का काम करने के लिए अपने गांव से धनुपरा गांव जा रहे थे। उसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर कल्याणपुर गांव स्थित फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई।
जिससे तीनों बाइक से गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। वही इस हादसे में तीनों जख्मी राजमिस्त्री को काफी गंभीर चोटें आई हैं।



Leave a Reply