Breaking News

सीतामढ़ी में 36 घंटे के अंदर तीन जगह फा’यरिंग:फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को मा’री गो’ली

सीतामढ़ी जिले में पिछले 36 घंटे के अंदर गोलीबारी की तीन घटना को अंजाम दिया गया है। ताजा मामला जिले के पुनौरा थाना क्षेत्र के गौशाल चौक के समीप का है। जहां L&T फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में अज्ञात बदमाशों ने मैनेजर को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वहीं जख्मी मैनेजर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया है।/

कार्यालय में हथियार के साथ घुसे थे बदमाश

जख्मी ब्रांच मैनेजर की पहचान सहरसा जिला के स्वबाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव निवासी सुरेंद्र साह के पुत्र संतोष कुमार के रूप में की गई है। घटना के सूचना पर स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। इधर, घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुनौरा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। जख्मी ब्रांच मैनेजर संतोष ने बताया कि शुक्रवार की रात अपने सहयोगी कर्मी अजीत कुमार के साथ कार्यालय में थे। तभी चार की संख्या में घुसे सशस्त्र अपराधियों द्वारा पिस्टल का भय दिखा ब्रांच में लूटपाट करने का प्रयास किया गया।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इस दौरान बदमाशों को कैश न मिलने पर उनके द्वारा दोनों कर्मियों का मोबाइल फोन और पर्स छीन लिया गया। वहीं जाते-जाते एक बदमाश द्वारा संतोष के पैर में गोली मार दी गई। घटना के बाद से कार्यालय के कर्मियों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में पुनौरा थानाध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि घटना की सूचना पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनी द्वारा बिना किसी सूचना के कार्यालय खोला गया था, जिसकी जानकारी थाना को नहीं थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.