बेगूसराय मे मामूली विवाद में अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। इलाज के दौरान पटना में युवक की पटना में मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही इस घटना के बाद पुलिस के प्रति परिजनों में काफी आक्रोश दिखा।
घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र की है। गुरुवार रात युवक वह अलाव ताप रहा था। इसी बीच कुछ लोगों उसकी पिटाई करने लगे। इसके बाद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। आननफानन में बाद घायल अवस्था में लोगों ने उसे स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। जख्मी की स्थिति नाजुक देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया अंतर्गत वार्ड संख्या 10 मुशहरी टोल के रहने वाले बालो सदा के 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन सदा के रूप में हुई। इस मामले मे परिजनों ने बताया कि सपरिवार सड़क किनारे बैठकर अलाव का सेवन कर रहा था। तभी दो की संख्या में आए बदमाशों ने अर्जुन सदा के साले की शरीर को जबरन धक्का मार दिया। साले द्वारा इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उसे थप्पड़ मार दिया गया।

अर्जुन सदा ने पीड़ित को अपना कुटुम्ब बता कर मारपीट का विरोध किया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद दो अपराधियों में से एक अपराधी ने कट्टा निकालकर कर फायरिंग कर दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली पीड़ित के पेट में जा लगी। इस संबंध मे पत्नी रिंकू देवी ने बताया गया कि मौजूद लोगों ने आरोपी से कट्टा छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।



Leave a Reply