आगरा में मिले Covid-19 के 25 नए पेशेंट, ज्यादातर हैं ‘जमाती’, जिले में Corona मरीजों की कुल संख्या 45 पहुंची
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में कोरोना म’रीजों की संख्या पिछले 24 घंटे में दोगुनी से भी अधिक हो गई है. शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में आगरा में एक ही दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 25 नए केस सामने आए हैं. इनमें ज्यादातार केस निजामुद्दीन मरकज जलसे से जुड़े हुए हैं. आगरा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 20 पॉजिटिव केस थे. शनिवार सुबह यह संख्या बढ़कर 45 पहुंच गई. इन 25 नए कोरोना म’रीजों में ज्यादातर तबलीगी जमात के हैं.
मरीजों की संख्या अचानक दोगुनी से भी ज्यादा होने पर आगरा प्रशासन के हाथ पांव-फूल गए हैं. इन सभी नए म’रीजों की कॉन्टैक्ट और ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भी 6 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है. ये सभी भी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के जलसे में शामिल होकर लौटे थे.

स्वास्थ्य विभाग ने सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के परिजनों को भी जिला अस्पताल के क्वॉरंटीन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया है.
आगरा से दो दिन पहले कुल 228 लोगों के सैंपल्स लेकर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में जांच के लिए भेजे गए थे. शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में 25 सैंपल्स कोरोना पॉजिटिव निकले. आगरा में कोरोना के जो 25 नए केस सामने आए हैं उनके तार भी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के जलसे से जुड़े हैं.
इस 25 नए मामलों में ज्यादातर ऐसे हैं जो निजामुद्दीन मरकज में हुए तबलीगी जमात के जलसे में शामिल हुए थे और कुछ इनके संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. प्रशासनिक आंकड़ों में आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 45 है. क्योंकि प्रशासन ने नामचीन डॉक्टर और उनके बेटे को आगरा के कोरोना मरीजों में शामिल नहीं किया है.

Source: zee news



Comment here