BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: तंबाकू का सेवन कर जहां-तहां थूकने पर DM ने लगाया प्रतिबंध…

मुजफ्फरपुर: तंबाकू का सेवन कर जहां-तहां थूकने पर डीएम ने लगाया प्रतिबंध

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में द’हशत का माहौल है. इस बीच मुजफ्फरपुर के डीएम ने सफाई बनाये रखने के लिए नया आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा है कि भारत और राज्य सरकार ने महामा’री की रोकथाम और बचाव के लिए ये सार्वजनिक स्थलों पर तं’बाकू का सेवन कर जहां-तहां थूकने पर प्रतिबं’ध लगा दिया है.
उन्होंने आगे कहा कि अगर सार्वजनिक स्थलों पर थूका तो दो सौ रुपये जु’र्माना या छह महीना तक जे’ल में रहना पड़ सकता है. मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन से इस संबंध में एक्शन लेते हुए आदेश जारी किया है.

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी कर सभी पदाधिकारियों को अभियान चलाकर का’र्रवाई करने का आदेश दिया है. इसमें कहा गया है कि तंबाकू का सेवन जनस्वास्थ्य के लिए बड़े खतरे में से एक है. यंत्र-तत्र थूकने से कई गं’भीर बी’मारियां जैसे कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्षमा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना होती है.
साथ ही गं”दगी फैलाने से वातावरण दू’षित होता है. उन्होनें कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर सिगरेट पीने वालों पर भी दो सौ रुपये का जु”र्माना लगाकर दं”डित किया जाएगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.