नालंदा में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक मासूम की मौत हो गई। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के परमानंद बीघा गांव की है। बदमाशों ने इस दौरान करीब 15 राउंड से अधिक फायरिंग की थी। इससे पंडाल में लगे समियाना में कई छेद हो गए।
मृतक की पहचान सुधीर कुमार के पुत्र मोहित कुमार (6) के रूप में की गई है। सुधीर कुमार ने बताया कि गांव में ही नरेश यादव की पोती का बर्थडे पार्टी चल रहा था। केक काटने के बाद डीजे के धुन के पर गांव के सुजीत, अजीत, मंटु, नरेश यादव, शिवपाल यादव और टुनटुन महतो ने शराब के नशे में ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जहां पास में बैठे बच्चे के सिर में गोली लग गई।
घटना की जानकारी मिलते ही दहपर ओपी और नूरसराय थाना की पुलिस गांव पहुंच मामले की जांच में जुट गई। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि बर्थडे पार्टी के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में गोली लगने से बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे के पिता द्वारा कुछ लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी आरोपित गांव छोड़कर फरार हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस कैंप कर रही है।



Leave a Reply