Breaking News

दुकान बंद कर लौट रहे वार्ड सदस्य का पुत्र लापता:पी’ड़ित परिवार ने थाने में दिया आवेदन, परिजनों को अनहोनी की आशंका

जमुई के सोनो थाना क्षेत्र के रक्तरोहणीया गांव से सोमवार की रात दुकान बंद कर बाइक से घर लौटने के दौरान एक युवक लापता हो गया। युवक के बाइक नंबर BR 46J4036 है।जिसकी सूचना पीड़ित परिवार ने लिखित आवेदन देकर सोनो थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

लिखित आवेदन में युवक के पिता प्रमोद कुमार साह वार्ड सदस्य 2 लोहा पंचायत ने बताया कि बीते सोमवार रात मेरा पुत्र संतोष कुमार साह 30 वर्ष जो रक्तरोहिणीया गांव के नैया टोली में किराने का दुकान चलाता था। जो सोमवार रात 9:00 के करीब दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। जो लापता हो गया। देर रात तक युवक के घर नहीं आने पर परिजनों ने सगे संबंधी और आसपास लोगो से पूछताछ और खोजबीन किया।

पिता प्रमोद कुमार शाह ने बताया कि युवक के घर नहीं आने की सूचना देर रात में ही सोनो थाने पुलिस को दिया। घटना के बारे में युवक के पत्नी ने बताया कि दोनो के बीच को आपसी विवाद भी नहीं हुआ है। जब वह देर शाम तक घर नहीं आया तो रात के 8.53 बजे उसके मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया।

युवक की मां ने बताया कि शाम 6 बजे फोन से बात हुआ सभी परिवार वाले के बारे में पूछा भी उसके बाद रात से घर नही आया है। इधर युवक की लापता होने से परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है। युवक के पिता को रक्तरोहनिया गांव के लोगों ने बताया संतोष किराने का दुकान 8:00 बजे रात ही बंद कर चला गया था।

इस मामले में सोना थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिली है। परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.